फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली फूड फैक्ट्री: तैयार किया जा रहा था '10 बूंदों' से कैंसर कर देने वाला देशी घी

Tue, 12 Feb 2019 04:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर के गोविंद नगर की संगम फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री के पास 2015 में बना होल सेल रिपैकिंग का लाइसेंस था। वह थोक में घी व तेल खरीदकर अपने ब्रांड (शिवाय, संगम) का लेबल लगाकर बेच सकता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
लेकिन मुनाफे की लालच में फैक्ट्री में खतरनाक केमिकल के जरिए नकली देशी घी व ऑयल बनाए जाने लगा। वह भी ऐसे केमिकल से जो कैंसर तक दे दे। इस घी के खाने से किडनी और लिवर प्रभावित होना तो आम है। एसटीएफ ने भारी मात्रा में फैक्ट्री से केमिकल बरामद किया है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में एक कुंतल नकली रिफाइंड और नकली वनस्पति ऑयल को मिलाने के बाद खौलाकर केमिकल की दस बूंद डालकर एक कुंतल नकली देशी घी बनाया जा रहा था। 

4 of 5
डेमो पिक
केमिकल की यह दस बूंदें सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इसकी खुशबू इतनी तीक्ष्ण होती है कि पूरी बोतल कोई सूंघ ले तो बेहोश हो जाए। इसके सेवन से लिवर, किडनी तो प्रभावित होती है साथ ही कैंसर का भी खतरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
एसटीएफ के अनुसार फैक्ट्री में एक लीटर केमिकल से 220 लीटर तिल का तेल तैयार किया जा रहा था, जबकि 220 लीटर सोयाबीन ऑयल तैयार करने में एक लीटर केमिकल का इस्तेमाल हो रहा था। जिसे वह शहर के अलावा आसपास के जिलों में बेचता था। जबकि तीन महीने पहले ही संगम फूड फैक्ट्री में खाद्य विभाग का छापा पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें