फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के इंतजार में सपा, फिर खोलेगी अपने पत्ते

Sun, 10 Mar 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर नगर संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सपा अपना पत्ता खोलेगी। कानपुर के सपा नेताओं और पदाधिकारियों से शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रत्याशी के चयन के संबंध में बात की। इसके साथ जो नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, उनसे भी नगर संसदीय सीट के समीकरणों के संबंध में पूछा।
विज्ञापन

कानपुर के नेताओं की मांग पर नगर सीट पर पैराशूट वाला प्रत्याशी न भेजा जाए और किसी संगठन के नेता को टिकट दिया जाए, इस पर अखिलेश ने हामी भर दी। सपा महानगर इकाई और दूसरे नेताओं से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलग-अलग बात की। इस मौके पर दावेदार के रूप में मधु शुक्ला का एक नया नाम सामने आया।
विज्ञापन

इसके अलावा केके शुक्ला, रतन गुप्ता, महेश वाल्मीकि, अभिमन्यु गुप्ता आदि नेता दावेदारी करते रहे हैं। इनको बुलाकर अखिलेश ने नगर सीट के समीकरणों के संबंध में पूछा। इसके बाद सारे नेताओं की संयुक्त बैठक में स्पष्ट कर दिया कि भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशी आने के बाद सपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनके लिए नगर सीट अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें