फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय: नकलविहीन परीक्षा के दावे फेल, ऑनलाइन मॉनिटरिंग ठप

Thu, 14 Mar 2019 11:15 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में नकलविहीन परीक्षा की पोल खुलती जा रही है। उन्नाव में नकल को लेकर छात्रों के बवाल के बाद जब ‘अमर उजाला’ ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में किए गए दावों की हकीकत परखी तो सब कुछ गलत साबित हुआ।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया था कि इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से हो सकेगी। लेकिन महज 40 से 50 कॉलेजों ने ही सीसीटीवी फुटेज को ऑनलाइन करके उसका लॉगिन विश्वविद्यालय को दिया है। गिनेचुने कॉलेजों का ही सीसीटीवी फुटेज सही चलता है। बता दें विश्वविद्यालय ने इस बार कुल 540 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि कॉलेजों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। ऑनलाइन मॉनिटरिंग भले न हो पा रही है लेकिन सभी कॉलेजों की सीडी देखी जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई होगी।

खूब हो रही नकल, छात्रों ने ही खोली पोल
तमाम कोशिशों के बावजूद विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नकल रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका खुलासा खुद छात्रों ने किया। उन्नाव के विवेकानंद महाविद्यालय में परीक्षा दे रहे हरिवंश राय बच्चन के छात्रों ने आरोप लगाया है कि वहां कॉलेज प्रबंधन अपनी छात्राओं (जिनकी परीक्षा स्वकेंद्र है) को खूब नकल करा रहा है। इसी तरह घाटमपुर, फतेहपुर, कन्नौज सहित कई जिलों के छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर स्वकेंद्र वालों को नकल कराने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत भी विश्वविद्यालय प्रशासन में बने कंट्रोल रूम में लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

सात हजार ने छोड़ी परीक्षा
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि बुधवार को सात हजार 355 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बीए, बीएससी, एमएससी और एमएससी-एजी की परीक्षाओं के लिए कुल 108497 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। प्रो. स्वर्णकार के मुताबिक एक छात्र को नकल करते भी पकड़ा गया है।

विवि परिसर के छात्रों का भी बनाया जाए केंद्र
सीएसजेएमयू परिसर में संचालित हो रहे तमाम कोर्स के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने मांग शुरू की है कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन सही मायने में नकल रोकना चाहता है तो विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों का भी केंद्र दूसरे कॉलेज में बनाया जाए। छात्रों ने इसके लिए अभियान चलाने की बात भी कही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें