फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले देवी मां की शरण में प्रत्याशी, किसी ने व्रत रखा, कुछ ने कार्यालय खोला, ये भी है तैयारी

Sat, 06 Apr 2019 12:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर में नवरात्र पर प्रत्याशियों ने भी अपनी-अपनी कार्यशैली में बदलाव की योजना बनाई है। सभी के घरों में कलश स्थापना की गयी, ज्यादातर प्रत्याशी देवी मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचे। कुछ ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए नवरात्र के दिन महिलाओं को दुर्गा स्वरूप के रूप में संबोधन की भी तैयारी की है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल घर में पूजन के बाद सीधे पार्टी कार्यालय तिलक हाल जाएंगे। वहां पर इसी शुभ दिन के मौके अपने चुनाव के सेंट्रल कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। पूजन अर्चन भी करेंगे। इसके बाद किसी देवी मंदिर में जाकर दर्शन का कार्यक्रम भी है।

भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी भी घर में कलश स्थापना के वक्त मौजूद रहे। इसके बाद वह अपने मुख्य चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। उनका चुनावी कार्यालय जीटी रोड गुंजन सिनेमा के पास खोला गया है।

पचौरी ने बताया कि वह नवरात्र व्रत भी रहेंगे। भाजपा अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले भी अपने घर पर कलश की स्थापना की। मां दुर्गा का पूजन करने के बाद वह क्षेत्र में निकले। एक दो मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजाराम पाल ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं है। उनके लिए हर महिला दुर्गा देवी के समान है। जहां मंदिर मिलेगा वहां दर्शन करने भी जाएंगे।

सपा-बसपा गठबंधन के महानगर प्रत्याशी राम कुमार निषाद, अकबरपुर प्रत्याशी निशा सचान, प्रसपा प्रत्याशी राजीव मिश्रा, अकबरपुर प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने भी पूजन के बाद प्रचार में निकलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें