फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ का दरवाजा तोड़ मशीन से नोटों की गड्डी निकालने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरा भी ले गए चोर

Fri, 11 Jan 2019 12:14 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में एटीएम बूथ में चोरी के प्रयास की ऐसी वारदात सामने आई कि घटनास्थल की हालत देख पुलिसवाले भी हैरान हैं। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में देर रात चोरो ने एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया। एटीएम के कांच के दरवाजे को ईंट से तोड़ा गया फिर लॉकर को खोलने का प्रयास किया गया। एटीएम बूथ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


बिठूर थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ में चोरी की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम का दरवाजा तो तोड़ दिया गया लेकिन मशीन से नोटों की गड्डी नहीं निकाल सके। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें