फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिस विदेशी नाव पर' अखिलेश का हुआ 'बंटाधार', अब उसी पर होंगे राहुल गांधी 'सवार'

Sun, 02 Sep 2018 01:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
 अखिलेश, स्टीव जार्डिंग और राहुल गांधी
विज्ञापन
2019 लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर राजनैतिक रणनीतिकार स्टीव जार्डिंग को अपने साथ जोड़ा है। स्टीव जार्डिंग हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रणनीतिकार स्टीव जार्डिंग की सेवाएं ली थीं। उन चुनावों में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था।
Trending Videos

राहुल और अखिलेश
एेसे में कहा जा रहा है कि अखिलेश का जिस नाव में सवार होकर बंटाधार हुआ था अब राहुल गंधी उसी नाव की सवारी करने जा रहे हैं। राहुल गांधी का यह निर्णय उनके समर्थकों को अखर सकता है। 
विज्ञापन

राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
स्टीव जार्डिंग का राजनैतिक रणनीति बनाने का लगभग चार दशक का अनुभव है। जिसमें अधिकतर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव शामिल हैं। बताया जाता है कि स्टीव जार्डिंग ने अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार की रणनीति बनाते वक्त ग्रामीण इलाकों पर काफी फोकस किया था। 2017  में हुए चुनाव के दौरान स्टीव जार्डिंग लगातार अखिलेश के संपर्क में रहे और समय-समय पर अपनी सलाह भी देते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें