कानपुर से इस बार गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्योता दिया गया है। यह जानकारी श्रीगुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह (पूर्व एमएलसी) ने दी।
अशोक नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि सिद्धू के ओएसडी बन्नी संधू और सचिव दलजीत से चंडीगढ़ में मिले थे और आयोजन के बारे में जानकारी दी थी। आश्वासन मिला कि तबीयत ठीक हुई तो सिद्धू ननकाना साहिब से मिट्टी लेकर आएंगे।