फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर शहीदी पर्व पर कानपुर आ सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

Mon, 10 Dec 2018 12:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
कानपुर से इस बार गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्योता दिया गया है। यह जानकारी श्रीगुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह (पूर्व एमएलसी) ने दी।
विज्ञापन


अशोक नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि सिद्धू के ओएसडी बन्नी संधू और सचिव  दलजीत से चंडीगढ़ में मिले थे और आयोजन के बारे में जानकारी दी थी। आश्वासन मिला कि तबीयत ठीक हुई तो सिद्धू ननकाना साहिब से मिट्टी लेकर आएंगे।
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू
श्रीगुरु सिंह सभा कानपुर महानगर की ओर से 14,15 व 16 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी पर्व मनाया जाएगा। 14 को पांडुनगर गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 15 व 16 को शबद कीर्तन और लंगर होगा।

उन्होंने बताया कि शहीदी पर्व को लेकर बैठक हुई जिसमें गुरचरण सिंह पचनंदा टाइगर, मोहकम सिंह, मान सिंह बग्गा समेत अन्य जत्थे बंदियों के पदाधिकारी आए थे। तय हुआ कि इस बार पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में प्रधान सिमरनजीत सिंह, तेजेंदर पाल सिंह, प्रिंस वासु, सुखप्रीति सिंह बंटी, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें