कानपुर में कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने वालों को किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट, प्रचार या अफवाह फैलाने के संबंध में आगाह किया है। चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक करते हुए कमिश्नर ने कहा कि ग्रुप के कारण होने वाली किसी भी गड़बड़ी के लिए एडमिन को जिम्मेदार माना जाएगा।
आईजी आलोक कुमार सिंह के साथ विकास भवन में बैठक करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि व्हाट्सऐप ग्रुपों, ट्विटर एकाउंट व पेड न्यूज पर कड़ी निगाह रखी जाए। नामांकन से मतदान तक पैनी निगाह रखते हुए वीडियोग्राफी अवश्य की जाए।