फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नवविवाहिता का बेड पर मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र में शादी के ढाई माह बाद नवविवाहिता का शव बेड पर पड़ा मिला। मायके वालों का आरोप है कि 75 दिन में बेटी को ससुराल में खूब प्रताड़ित किया गया। सांवला बताकर पति ने बेटी को घर से निकाल दिया और दूसरी युवती को ले आया। रिश्तेदारों के दबाव में जब बेटी को विदा किया तो उसकी हत्या कर दी गई। रेलबाजार पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फेथफुलगंज निवासी कुलदीप की बीती पांच दिसंबर को उन्नाव के बांगरमऊ निवासी अंजली (23) से शादी हुई थी। पिता छोटे लाल ने बताया कि गुरुवार देर रात दो बजे उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पिता का आरोप है कि शादी के एक माह भी नहीं हुए थे और कुलदीप ने बेटी से मारपीट शुरू कर दी थी। कुलदीप बेटी को पसंद नहीं करता था क्योंकि उसका रंग सांवला था। वह आरोप लगाता था कि बेटी के ऊपर साया है। वह रात में आंगन में खड़ी हो जाती थी। उसने कई बार बेटी से मारपीट की और खिचड़ी से पहले बेटी को घर से भगा दिया था। इसके बाद कुलदीप दूसरी युवती घर में ले आया था।
बाद में रिश्तेदारों के दबाव में वह बेटी को विदा कराकर ले गया लेकिन उससे मारपीट की गई। इसकी जानकारी अंजली ने दी थी। भाई रजत, सागर व ललित ने आरोप लगाया कि कुलदीप अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था इसलिए बहन पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें