फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे से झूलता मिला नव विवाहिता का शव, मायके वालाें ने कहा दहेज नहीं दिया इसलिए की हत्या

Thu, 03 Oct 2019 05:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर कलां में गुरुवार सुबह प्रापर्टी डीलर देवेंद्र कुमार शर्मा की पत्नी सोनी (30) का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करवाया। गौरा गांव, बिंदकी (फतेहपुर) निवासी काशीप्रसाद ने अपनी बेटी सोनी की शादी 8 फरवरी 2017 को कल्याणपुर कला निवासी प्रापर्टी डीलर देवेंद्र से किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालो दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।

इंकार पर गाली गलौज और मारपीट करते थे। काशीराम ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 5 बजे सोेनी ने भाई मदन को कॉल कर ससुरलियों द्वारा परेशान करने और पति के किसी अन्य युवती से संबंध होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद ससुरालियों द्वारा सुबह 10 बजे सोनी के सुसाइड करने की जानकारी दी गई। सोनी की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें