फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने लगाई फांसी: सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं अपने गलती की सजा खुद को दे रही हूं, मुझे माफ कर देना'

Tue, 05 Nov 2024 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Ghatampur News: नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को जांच के दाैरान सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नवविवाहिता ने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतारा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। जब सास बहू को खाना खाने के लिए बुलाने गई, तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। वहीं, फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस को जांच के दाैरान सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला के अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर गांव निवासी धनंजय शुक्ला ने बताया कि वह खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते है। उनकी शादी 18 अप्रैल 2024 को फतेहपुर जिले के बरवागढ़ गांव निवासी मामा रिंकू ने कराई थी। बताया कि पत्नी रिचा अपने मायके सजेती थानाक्षेत्र के अकबरपुर बीरबलपुर गांव में रामलीला देखने व त्योहार मनाने गई थी।

सास ने लटकता देखा बहू का शव
मंगलवार दोपहर को वह वापस घर लौटी थी। काफी देर तक बहू कमरे से बाहर नहीं आई, तो सास गीता शुक्ला बहू को खाना खाने के लिए बुलाने गईं, लेकिन दरवाजे के सहारे रिचा का शव फंदे से लटकता मिला। यह देखकर गीता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गीता का शोरगुल सुनकर आसपास के पड़ोसियों की भीड़ माैके पर जुट गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पास से मिला सुसाइड नोट

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने पारिवारिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, फाॅरेंसिक टीम ने जांच की। इस दाैरान महिला के पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि मैं अपनी गलती की सजा खुद को दे रही हूं। मुझे माफ कर देना। थाना प्रभारी ने परिजनों को सूचना देने के साथ महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें