फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित दंपती ने किया सुसाइड: अलग-अलग घरों में लगाई फांसी, दूध लाने का बहाना कर गया था पति, जांच शुरू

Fri, 04 Apr 2025 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र में नवविवाहित दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में अलग-अलग घरों में छत से लगे कड़े के सहारे लटकते हुए मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में नवविवाहित दंपती ने अलग-अलग घरों में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले महिला ने फांसी लगा ली थी। पुलिस महिला के शव के पंचनामा की तैयारी कर रही थी। इस बीच पति ने बच्चे के लिए दूध लाने का बहाने से दूसरे घर में जाकर कुंडे से फांसी लगा ली।

विज्ञापन

दोनों का चार माह का एक पुत्र हैं। बताते हैं कि महिला रोशनी (23) ने पति विशाल (24)  से बच्चे का मुंडन कराने को कहा था। पति ऑटो चलाता था और उसने एक-दो चक्कर लगाकर आने की बात कह दी थी। इसी बात पर महिला पति से बुरी तरह नाराज हो गई। दोनों हर्राजपुर गांव में ही किराये पर मकान लेकर रहते थे।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
फांसी लगाने की सूचना पर बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी, कस्बा इंचार्ज एसआई हाकिम सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें