फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी रामादेवी चौराहे के पास स्थित एक हाॅस्पिटल में सोमवार की रात नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर वीडियो कॉल कर नवजात का इलाज करने का आरोप लगाया। कैंट के मैकूपुरवा निवासी आशीष निषाद गोल्फ क्लब में काम करते हैं। आशीष ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को उनकी पत्नी मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवार को बेटी को बुखार आने पर शाम को रामादेवी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। नवजात के एडमिट होते ही स्टाफ ने तुरंत 20 हजार रुपये जमा कराए। फिर नवजात की हालत नाजुक बता रेफर करने की बात कही। फिर रात में अचानक नवजात की मौत की जानकारी दी। बुआ कंचन व शिवानी का आरोप है कि किसी डॉक्टर को वीडियो कॉल कर अस्पताल प्रबंधन ने नवजात का इलाज किया जबकि अस्पताल में बच्चों का कोई डॉक्टर नहीं था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें