फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने ठुकराया, गैरों ने अपनाया: नवजात को तालाब किनारे फेंका, महिला सिपाही कर रही है देखभाल, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 07 Apr 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat: सिकंदरा क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मां ने नवजात को तालाब किनारे फेंक दिया। फिलहाल नवजात को पुलिस ने अपना लिया है। दरअसल, महिला सिपाही सरिता नवजात की देखभाल कर रही है।
विज्ञापन
महिला सिपाही सरिता यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सिकंदरा क्षेत्र के ऊमरपुर में एक नवजात को मां का आंचल नसीब नहीं हुआ। निर्मोही मां ने परवरिश करने के बजाय उसे तालाब किनारे फेंक दिया। अपनों के ठुकराने के बाद अब नवजात को फिलहाल पुलिस ने अपना लिया है।

विज्ञापन

सीएचसी में मासूम की जरूरी देखभाल एक महिला सिपाही कर रही हैं। ऊमरपुर में तालाब के किनारे नवजात (लड़का) पड़ा मिला। गांव के राजीव शुक्ला ने एम्बुलेंस बुलाई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। एम्बुलेंस से नवजात को सीएचसी ले जाया गया।
वहां डॉक्टर पूजा गोयल ने उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि कुछ घंटे पहले ही बच्चा जन्मा है। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। फिलहाल थाना की महिला सिपाही सरिता यादव मासूम की देखरेख कर रहीं हैं। पुलिस ने सीडब्लूसी विभाग को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें