फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमीन विवाद में मारपीट, नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाए आरोप

Fri, 21 Aug 2026 09:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के कंधईखेड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान कुछ घंटे पहले जन्मे नवजात की मौत होने का परिजनों ने आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने बच्चे की स्वाभाविक मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र के कंधईखेड़ा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। सगे बड़े भाई पर आरोप है कि उसने छोटे भाई और उसकी नवप्रसूता पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके दौरान कथित तौर पर कुछ घंटे पहले जन्मे एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

जमीन के विवाद को लेकर हुआ था विवाद

पीड़ित महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति ने सुबह ही एक बच्चे को जन्म दिया था। इसी दौरान जमीन के बंटवारे या विवाद को लेकर उसका सगा बड़ा भाई अपने बेटों के साथ वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने महेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति को पीट दिया।

छीना-झपटी के दौरान नीचे गिरा नवजात

आरोप है कि मारपीट और हंगामे के दौरान नवजात को लेकर छीना-झपटी हुई, जिसमें बच्चा नीचे गिर गया और उसकी गंभीर स्थिति के चलते मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे महेंद्र को भी आरोपियों ने जमकर पीटा, जिससे उसे चोटें आई हैं।

विज्ञापन

पुलिस का पक्ष और कार्रवाई

वहीं, इस पूरे मामले पर महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बच्चे की स्वाभाविक मौत प्रतीत हो रही है। पीड़ित पक्ष ने सुबह जो पहली तहरीर दी थी, उसमें केवल आपसी मारपीट का जिक्र किया गया था, जिसमें बच्चे की मौत का कोई हवाला नहीं था। हालांकि, बाद में परिजनों ने मारपीट के चलते बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें