फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 अक्टूबर से स्नातक और 1 नवंबर से स्नातकोत्तर का सत्र प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। यूजीसी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन में विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर स्नातक छात्रों का सत्र 1 अक्टूबर और स्नातकोत्तर छात्रों का सत्र 1 नवंबर से शुरू होगा। वही प्रथम वर्ष को छोड़कर अन्य वर्षो की ऑनलाइन क्लासेज 4 अगस्त से संचालित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है लेकिन अभी परीक्षाओं को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। कैलेंडर के आधार पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर तक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 1 अक्टूबर तक पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएंगी। शिक्षण व्यवस्था ऑनलाइन ही होनी है इसलिए 13 जुलाई से सभी को ई कंटेंट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। 13 जुलाई से 4 अगस्त तक अभिभावकों से संपर्क स्थापित करें। इसके अलावा मिड टर्म बैक पेपर परीक्षा संपन्न कराने की तिथि 5 दिसंबर है। प्रथम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च, सन्तोकोटर प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं को संपन्न कराए जाने की समाधि 1 से 15 जून है। वीसी प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर अभी सरकार की तरफ से अभी कोई आदेश नहीं आया है। शैक्षणिक कैलेंडर के माध्यम से ई कंटेंट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें