आपके जैसे पुलिस कर्मियों को विकास दुबे मार देता था गोली - वाहन चेकिंग के दौरान कार रोकने पर महिला कारोबारी ने पुलिस कर्मियों को दी धमकी माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कोतवाली के बड़ा चौराहे पर रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान मास्क न लगाने पर महिला कारोबारी का कार रोकना पुलिस कर्मियों को महंग पड़ गया। महिला ने वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को कहा कि आप जैसे लोगोंं को ही विकास दुबे गोली मार दिया करता था। इसके बाद महिला की पुलिस से कहासुनी हो गई। हालांकि सीओ कोतवाली के आने पर महिला पुलिस कर्मियों से मांफी मांग वहां से चलती बनी। लॉक डाउन के दौरान कोतवाली पुलिस बड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी परेड की ओर से आ रही एक कार में चालक और पिछली सीट पर बैठी महिला द्वारा मास्क न लगाने पर पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इससे नाराज महिला ने खुद को अधिवक्ता और रिफाइनरी कारोबारी बताते हुए पुलिस को अर्दब में लेने की कोशीश की। महिला एसआई ने जब मास्क नलगाने और नंबर प्लेट सही न होने की बात कह चालान काटने की बात कही तो महिला ने दरोगा को विकास दुबे द्वारा ऐसे पुलिस कर्मियों को गोली मारने जाने की बात कही। जिसपर महिला दरोगा ने इसकी शिकायत सीओ कोतवाली राजेश कुमार पांडेय से की। मौके पर पहुंची सीओ ने महिला का समझाने केसाथ दो नियमों को बताते हुए मास्क लगवाया। इसके बाद महिला ने अपने किए पर पुलिस कर्मियों से मांफी मांगी। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत ने बताया कि महिला के मांफी मांगने पर बगैर कार्रवाई उसके छोड़ दिया गया। महिला रनिया कानपुर देहात स्थित अपने फैक्ट्री जा रही थी।