पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त किया
इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस करने की रिपोर्ट डीएम कोर्ट भेजी थी। इसी तरह फत्तेपुर थाना बर्रा निवासी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने हाईवे की सर्विस रोड शिवराजपुर पर हवाई फायरिंग करके क्षेत्र में भय फैलाने का काम किया। इनकी पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त किया गया।
हाजी वसी के दो पिस्टल के लाइसेंस कैंसिल
वहीं कानपुर नई सड़क हिंसा के आरोपी हाजी वसी निवासी चमनगंज, थाना चमनगंज के दो पिस्टल के लाइसेंस कैंसिल किए गए। दंगा फैलाने समेत अन्य अपराधों में शामिल अब्दुल रहमान निवासी चमनगंज थाना चमनगंज पर पिस्टल लाइसेंस निरस्त किया गया।
शस्त्र का दुरुपयोग किया गया
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कुल 5 लोगों के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। शस्त्र का दुरुपयोग कर समाज में भय व्याप्त करने का सभी आरोपियों के द्वारा किया गया।