फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंधे पर दागा, कलाई और घुटने में चोट, किशोरी को बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में नया खुलासा

Mon, 29 Jun 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किशोरी को बंधक बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में आरोपी को जेल भेजा गया। मेडिकल के बाद किशोरी के थाने में बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन
किशोरी के साथ बर्बरता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकनगंज स्थित घर ले जाकर रावतपुर की किशोरी को सात दिन तक बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के मामले में रविवार को पुलिस ने मेडिकल कराया। किशोरी के शरीर पर आरोपियों की बर्बरता के निशान साफ दिखाई दिए। उसके कंधे पर जलने के निशान मिले हैं जबकि हाथ और घुटने में गंभीर चोटें पाई गईं।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चमनगंज निवासी 19 वर्षीय अरमान को जेल भेज दिया जबकि आरोपी के मां-बाप सहित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। रावतपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी 21 जून को घर से कुछ देर में आने की बात कह निकलने के बाद लापता हो गई थी। शनिवार को बदहवास हालत में घर लौटी। पूछने पर उसने बताया कि मोतीझील के कारगिल पार्क में चमनगंज निवासी अरमान से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। है।

21 जून को आरोपी ने किशोरी को नमक फैक्टरी चौराहे पर बुलाया और अपने दो साथियों के साथ कार से बेकनगंज स्थित घर ले गया। वहां छह दिन तक बंधक बनाकर रखा। उस पर धर्मांतरण के लिए लगातार दबाव बनाया गया। जबरन कलमा पढ़ाने का प्रयास किया गया और सऊदी अरब भेजने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

विरोध करने पर पीटा गया, भूखा रखा गया, गरम चिमटे से दागा गया। मांस खिलाने का प्रयास किया गया तथा बुरका पहनाकर रखा गया। शनिवार सुबह वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया रविवार को किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया है। उसके कंधे, घुटने, बाएं हाथ की कलाई और पेट में चोटों के निशान मिले हैं। वांछित अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें