फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! आ गए नए राशनकार्ड

Tue, 08 Nov 2016 04:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नये राशन कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बने कार्ड नए डिजाइन में छपकर खाद्य एवं रसद विभाग के पास पहुंच गए हैं। उन्नाव डीएम के निर्देश पर कार्डों को वितरण के लिए बीडीओ को दिया जा चुका है। उन्हें कार्डों के जल्द वितरण के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

मार्च 2016 से जिले में एनएफएसए लागू हो चुका है। मौजूदा समय में करीब 5 लाख 62 हजार लाभार्थियों को एनएफएसए के अंतर्गत मिलने वाला खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमें 114449 अन्त्योदयकार्डधारक भी शामिल हैं। पूर्व में विभाग की ओर से इन कार्डधारकों को ड्राफ्ट प्रारूप (अस्थायी राशनकार्ड) जारी किए गए थे। करीब छह माह बाद नए राशनकार्ड छपकर आ पाए हैं। वितरण कार्ड में लगाए गए अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि वह जब कार्डधारकों को कार्ड दें तो उस समय उनसे आधारकार्ड की फोटोकापी जरूर ले लें। जिला पूर्ति अधिकारी नसीम अख्तर ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है कि जिससे कार्ड उसी के पास पहुंचे जिसके नाम इश्यू हुआ हो। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को लाल और पात्र गृहस्थी को सफेद रंग का कार्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें