फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, ऐसे हो सकता है आपका फायदा

Thu, 14 Feb 2019 04:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आप 31 मार्च तक 500 रुपये में रजिस्ट्रेशन कराकर पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। पिछली दीपावली पर एक महीने के लिए शुरू की गई यह योजना लोगों की डिमांड को देखते हुए सीयूजीएल ने बढ़ा दी है।
विज्ञापन


पांच सौ रुपये में रजिस्ट्रेशन के बाद बाकी छह हजार रुपये आपको 12 किस्तों में देने होंगे। कनेक्शन के साथ एक हजार रुपये की पीएनजी भी मिलेगी। यह राशि सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बाद में दस किस्तों में अदा करनी होगी।

 

पीएनजी का कनेक्शन में मिलती है इतनी सब्सिडी

पीएनजी का कनेक्शन छह हजार रुपये में मिलता है। इस कनेक्शन पर सब्सिडी होती है। पांच सौ रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराने पर पीएनजी का कनेक्शन मिल जाएगा। एक हजार रुपये की पीएनजी भी साथ में मिलेगी। बाद में दस बार में बिल के साथ सौ-सौ रुपये यह राशि चुकानी होगी। सीयूजीएल के डिप्टी जीएम मुही खान ने बताया कि दीपावली पर शुरू की गई इस योजना में 948 लोगों ने कनेक्शन लिए हैं। अब योजना 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

डाली जा रही लाइन
शहर में पीएनजी के 33 हजार उपभोक्ता हो गए हैं। सीयूजीएल पीएनजी की डिमांड बढ़ने के कारण कई हिस्सों में तेजी से लाइन बिछा रहा है। इस समय छावनी, किदवई नगर, बर्रा तीन, चार, सात, स्वरूप नगर, गूबा गार्डेन में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गुमटी, कौशलपुरी, लाजपत नगर के छूटे एरिया में भी लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

आप कनेक्शन लेना चाहते हैं तो यहां कर सकते हैं संपर्क

तो आपके मोहल्ले में भी
अगर आपके मोहल्ले में अभी तक पीएनजी लाइन नहीं है और आप कनेक्शन लेना चाहते हैं तो सीयूजीएल के दफ्तर में संपर्क करें। सीयूजीएल के कर्मचारी आपके मोहल्ले में जाकर घर-घर संपर्क कर लोगों को कनेक्शन लेने के लिए तैयार करेंगे। अगर 15-20 लोग भी कनेक्शन लेने को तैयार हो गए तो पीएनजी की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम से खुदाई की अनुमति मिलने के बाद दो माह के अंदर लाइन बिछा दी जाती है।

रसोई गैस से 20 फीसदी सस्ती
रसोई गैस की अपेक्षा पीएनजी गैस 20 फीसदी सस्ती पड़ती है। पति, पत्नी, दो बच्चे, माता-पिता जैसे परिवार में पीएनजी का खर्च एक माह में अधिकतम 18 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर आता है। इस समय पीएनजी 29.10 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर चल रही है। इस तरह एक माह में अधिकतम खर्च 523 रुपये का हुआ। एक परिवार में रसोई गैस का एक सिलिंडर एक माह में खर्च हो जाता है। सिलिंडर इस समय 679.50 रुपये का पड़ता है। रसोई गैस की अपेक्षा पीएनजी गैस ज्यादा सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें