अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कहा कि बारिश को देखते हुए जलभराव की समस्या का त्वरित निदान और एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग का कार्य भी तेज किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राजस्व वसूली तेज करने और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ने की भी बात कही।
जलभराव का भी सर्वे कर कियार जाएगा निराकरण
उन्होंने कहा कि सूरत जैसे छोटे शहर में राजस्व वसूली काफी बेहतर है। इसके अलावा कानपुर में जाम की सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है, जिसे चिन्हित करने के साथ ही अभियान चलाया जाएगा। सोसाइटी क्षेत्रों में होने वाले जलभराव का भी सर्वे कर उसके निराकरण की बात नगर आयुक्त ने कही। चार्ज लेने के बाद उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय से मुलाकात की।