फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीबीए चुनाव को लेकर नई एल्डर्स कमेटी गठित, पुरानी कमेटी के अध्यक्ष ने भी पत्र किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चल रही खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष ने जहां नई कमेटी के नाम घोषित कर दिए। वहीं पुरानी कमेटी के अध्यक्ष ने सात को ही चुनाव कराने का दावा किया है। उधर, नई कमेटी के अध्यक्ष ने जल्द नई चुनाव तारीखें घोषित करने की बात कही है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को बार काउंसिल उप्र ने सात नवंबर के होने वाले चुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद एल्डर्स कमेटी ने बैठक करके चुनाव सात को ही कराने का निर्णय लिया था। इसका संज्ञान लेकर 31 अक्तूबर को बार काउंसिल उप्र के अध्यक्ष ने पत्र जारी करके निवर्तमान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शांत स्वरूप पाठक पर मनमाने तरीके से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आदेशों की अवहेलना करने पर उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था। साथ ही वरिष्ठता सूची के आधार पर नए अध्यक्ष समेत पूरी एल्डर्स कमेटी बनाने के आदेश दिए थे। इस पर एक अक्तूबर को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गौर ने एल्डर्स कमेटी को भंग कर दिया था। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से नई एल्डर्स कमेटी बनाई गई। इसका अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा को बनाया गया। राम शंकर चौधरी, विशन चंद्र अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह और विद्याराम भारती को सदस्य बनाया गया। नए अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा एडवोकेट ने कहा कि वे सदस्यों से सलाह मशविरा के बाद बुधवार को यह निर्णय लेंगे कि क्या करना है। दूसरी ओर शांति स्वरूप पाठक ने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सोमवार शाम को एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराए जाएंगे। सात नवंबर को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय एल्डर्स कमेटी की बैठक लिया गया। इसमें यह भी तय किया गया कि चुनाव सहायक डीडी मिश्रा एडवोकेट और अवधेश नारायण तिवारी एडवोकेट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें