फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपीसीए में नया विवाद, अध्यक्ष प्रतिनिधि पर उठाए सवाल, पत्र जारी कर कहा- नहीं है ऐसा कोई प्रावधान

Tue, 12 Dec 2023 01:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपीसीए ने कहा कि अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने अपना प्रतिनिधि रखने की कोई सूचना संघ को नहीं दी है और न ही ऐसा कोई प्रावधान संघ के संविधान में है। यूपीसीए में चल रहे रीता डे और अर्चना मिश्रा विवाद का संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
यूपीसीए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में वायरल ऑडियो की जांच को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। झांसी में हुई एपेक्स कमेटी में गए अध्यक्ष प्रतिनिधि उत्तम केसरवानी के वजूद पर ही यूपीसीए ने सवाल खड़ा कर दिया है। सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्हें नकार दिया गया।

विज्ञापन

यूपीसीए ने कहा कि अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने अपना प्रतिनिधि रखने की कोई सूचना संघ को नहीं दी है और न ही ऐसा कोई प्रावधान संघ के संविधान में है। यूपीसीए में चल रहे रीता डे और अर्चना मिश्रा विवाद का संज्ञान लिया गया है। एपेक्स कमेटी की बैठक में उत्तम अर्चना को साथ लेकर गए और वहां यूपीसीए की कार्यप्रणाली देखी। उनके वहां पहुंचने के बाद ही विवाद खड़ा हो गया है।

निधिपति सिंहानिया की ईमेल आईडी दे रहा हूं। किसी को शक है, तो वह खुद उनसे मेल करके नियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह मेल आईडी बीसीसीआई में भी पंजीकृत है।  -उत्तम केसरवानी, प्रतिनिधि, निधिपति सिंहानिया
विज्ञापन

प्रतिनिधि नियुक्त करने की कोई भी जानकारी हमें प्राप्त नहीं है। साथ ही यूपीसीए के संविधान में भी इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है।  -अंकित चटर्जी, सीईओ, यूपीसीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें