फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार बनी काल, हादसे में माता-पिता और बेटे की मौत

Tue, 06 Oct 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काकादेव एम-ब्लाक निवासी अधिवक्ता तुषार की कार सोमवार सुबह इटावा के महेवा क्षेत्र में हाईवे पर गुजर रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में तुषार उनके माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन और जीजा घायल हो गए। नई कार आने की खुशी में परिवार मथुरा और आगरा घूमकर कानपुर लौट रहा था। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


काकादेव निवासी अधिवक्ता तुषार (25) चार दिन पहले पिता नारायण अग्रवाल (72), माता प्रभा देवी(65), नागपुर से आई बहन संदीपा और बहनोई विवेक के साथ मथुरा, वृंदावन और आगरा घूमने गए थे। सोमवार सुबह लौटते वक्त इटावा के महेवा हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रही तुषार की कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई।

हादसे में नारायण, प्रभा और कार चला रहे तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीपा और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बकेवर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक और कार को हाईवे से हटवाई।
विज्ञापन


यहां हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नारायण का बड़ा बेटा आकाश मुंबई में परिवार के साथ रहता है, जिसे सूचना दे दी गई है। देर रात तीनों शव घर पहुंचे तो क्षेत्र में मातम छा गया। वहीं घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें