फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म के कुछ घंटे बाद ही बिगड़ी नवजात की हालत, परिजन बोले डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान

Fri, 17 May 2019 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्रसव के बाद नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
महोबा के जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं का मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को पीएचसी श्रीनगर में प्रसव के बाद एक नवजात की हालत बिगड़ गई। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। थाना श्रीनगर के ग्राम अतरारमाफ निवासी अनीता पत्नी बृजगोपाल को प्रसव पीड़ा होने पर गुुरुवार रात परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर लाए। 

 

विज्ञापन

जन्म के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई तो डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया

शुक्रवार की सुबह अनीता ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। तब डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चार घंटे तक उपचार चला और मौत हो गई। मृतक के पिता बृजगोपाल ने बताया कि जिला अस्पताल आने पर बच्चे की हालत ठीक थी। 

कुछ देर बाद बाहर ले जाने की बात कही गई। झांसी के लिए गाड़ी का इंतजाम करने के दौरान बच्चे की मौत होने की सूचना दी गई। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने और सही जानकारी न देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने सीएमओ समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें