अब रेलवे अधिकारियों को हफ्ते में छह दिन काम करना होगा। पांच दिन काम करने की कार्यशैली से काम नहीं चलेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) अश्वनी लोहानी ने एडवाइजरी जारी कर दी है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि जल्द ही लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने रेलवे में वीआईपी कल्चर बिल्कुल खत्म करने, काम छोड़कर अफसरों के आगे-पीछे घूमने, जी-हुजूरी के चोचले बिल्कुल खत्म करने के निर्देश अफसरों को अपनी पहली मीटिंग में जारी कर दिए हैं।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा है कि अगर किसी स्टेशन पर डीआरएम, जीएम या कोई भी बड़ा अधिकारी पहुंचता है तो उसे रिसीव करने सिर्फ स्टेशन अधीक्षक पहुंचेंगे। किसी दूसरे बड़े अफसरों को उनके सामने जानकर जी हुजूरी के चोचले करने की जरूरत नहीं होगी। वह अपना काम छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। प्रोटोकॉल और वीआईपी कल्चर से ज्यादा रेलवे में यात्री सुरक्षा और सुविधाओं पर ध्यान देना होगा।
रेलवे में अब ये व्यवस्थाएं होंगी लागू
- रेलवे में जूनियर और सीनियर अफसरों के बीच का फासला दूर होगा। सभी एक टीम की तरह काम करेंगे। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की सलाह सुनी जाएगी और उनका सम्मान होगा।
- अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। सिर्फ अपने कमरे में बैठकर अफसरी झाड़ना नहीं चलेगा। बल्कि अपने अधीनस्थों की समस्याओं को सुनना, उन्हें दूर करना होगा।
करेंगे।
- ऑफिसों में दुर्गा पूजा, दिवाली समेत किसी भी त्योहार में उपहारों का लेनदेन नहीं चलेगा। गिफ्ट कल्चर तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है।
- अफसर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर ध्यान दें। अगर किसी का काम निरीक्षण करने का है तो उसे मौके पर जाकर काम करना होगा।
- सफाई पर विशेष ध्यान होना चाहिए। जहां तक हो सके हर काम में उद्घाटन की परंपरा से दूर रहें।
- हफ्ते में अब छह दिन काम करेंगे रेलवे अफसर
- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने जारी की एडवाइजरी, जल्द जारी होगा लिखित आदेश
- डीआरएम आएं या जीएम, सिर्फ स्टेशन अधीक्षक करेंगे रिसीव, बाकी लोग काम करेंगे
- वीआईपी कल्चर खत्म करना है सीआरबी का पहला कदम
- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने जारी की एडवाइजरी, जल्द जारी होगा लिखित आदेश
- डीआरएम आएं या जीएम, सिर्फ स्टेशन अधीक्षक करेंगे रिसीव, बाकी लोग काम करेंगे
- वीआईपी कल्चर खत्म करना है सीआरबी का पहला कदम