फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उपडाकघरों में नेटवर्क ठप, चक्कर काट रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। जिले के उप डाकघर की कनेक्टिविटी बीते कई दिनों से फेल होने के कारण काम काज पूरी तरह प्रभावित है। उपभोक्ता न रुपये निकाल पा रहे हैं और न जमा कर पा रहे हैं। काम काज प्रभावित होने से डाककर्मी भी परेशान हैं। हालांकि विभाग की ओर से जल्द ही इंटरनेट को बहाल करवाने की बात कही जा रही है। जिसके बाद कार्य शुरू हो सकेंगें।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से जिले के कई उप डाकघरों में कनेक्टिविटी न होने से उपभोक्ता व कर्मचारी परेशान हैं। बुधवार की सुबह कर्मी डाकघर पहुंचे, लेकिन उन्हें नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ा। कुछ समय बाद ही उपभोक्ता भी डाकघर पहुंचना शुरू हो गए। बताया गया नेटवर्क की समस्या चल रही है। ऐसे में वह भी मायूस हो गए। दोपहर तक बड़ी संख्या में उपभोक्ता यहां पहुंचते रहे। जसवंतनगर में स्थित उप डाकघर में पिछले एक सप्ताह से इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है, जिससे डाकघर के सभी कामकाज प्रभावित है। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला में स्थित शाहकमर उप डाकघर में भी कनेक्टिविटी न होने की सूचना चस्पा की गई। इंटरनेट न चलने के कारण लेनदेन, फिक्स डिपॉजिट, आरडी खाते, रजिस्ट्री खाते सहित अन्य सभी कार्य ठप पड़े हैं। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को बार-बार डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उप डाकपाल सौरभ कुमार ने बताया कि नेटवर्क न आने से बीते कई दिनों से सभी काम बंद हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या की सूचना अधीक्षक इटावा को भेज दी गई है। इस समस्या के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें