महोबा में कोतवाली कुलपहाड़ के बागौल रोड पर तीन दिन पहले खेत की रखवाली कर रहे किसान की सोते समय धारदार कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक का भांजा ही मामा की हत्या का आरोपी निकला। भूमि बेचने की बात न मानने पर भांजे ने मामा की हत्या की थी।
हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम सिकंदरपुरा निवासी श्रीचंद्र अहिरवार (60) पुत्र धनीराम अविवाहित था। चार वर्ष पहले वह अपने हिस्से की जमीन बेचकर कुलपहाड़ के मोहल्ला पठवापुरा निवासी अपनी बहन विमला के यहां रहने लगा था। उसने बागौल रोड पर कुछ भूमि खरीदी थी। जिसकी रखवाली के लिए वह झोपड़ी बनाकर रहता था।