फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: भतीजे ने चाची के मोबाइल पर भेजी अश्लील वीडियो, विरोध पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 11:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में भतीजे ने चाची के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिए। इसका विरोध करने पर  भतीजों ने जान माल की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में भतीजे ने चाची के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे। विरोध करने पर भतीजों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने भतीजे सोंटी, मोंटी व सास मिथलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि  जेठ के बेटे सोंटी ने ससुर के मोबाइल से उसके नंबर अश्लील वीडियो भेजे थे।  जेठानी से शिकायत करने पर वह भड़क गई। लोक लाज के कारण इस संबंध में थाने में शिकायत नहीं की थी। सोंटी व उसका भाई मोंटी सास मिथलेश आए दिन गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे है।
कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर आईटी एक्ट व धमकी देने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार, अश्लील वीडियो भेजने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें