फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बैंक मैनेजर समेत छह के खिलाफ मुकदमा के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोर्ट ने बैंक मैनेजर समेत छह लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर कला सतपाल महाराज आश्रम पास निवासी शिक्षक देवेंद्र सिंह राजेपुर संविलियन विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने परिवार में शादी के लिए वर्ष 2019 में एचडीबी बैंक से लोन कराया था। सर्विस पासबुक से लोन की 11 किस्तें अदा कर दीं। लोन एजेंट विशाल के माध्यम से कराया था। नौ सितंबर 2022 को चार लोग घर पर आए और अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताया। इन लोगों ने लोन की रकम 17 प्रतिशत ब्याज समेत जमा करने की बात कही।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी लोगों ने लात-घूसों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना समेत एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें