फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छह इंच जमीन का विवाद' सुबह काल बनकर आए भतीजे, चाचा को उतार दिया मौत के घाट

Mon, 16 Jul 2018 05:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में छह इंच जमीन के विवाद में भतीजों ने रविवार को सुबह छह बजे चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे ने तीन लोगों के खिलाफ कुलपहाड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों भतीजों को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी लतीफ (65) पुत्र बदलू और उसके भाई कुन्नू के अगल-बगल खेत हैं। रविवार सुबह कुन्नू अपने खेत में तारबाड़ी कर रहा था, तभी लतीफ ने अपनी जमीन बताते हुए आधा फीट पीछे से तारबाड़ी करने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। तभी कुन्नू का बेटा शहीद, शफीक और रिश्तेदार शाहरुख लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और लतीफ को पीटने लगे। पिटाई से लतीफ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लतीफ का पुत्र इस्लामउद्दीन ने अन्य लोगों को घटना जानकारी दी और सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शाम चार बजे लतीफ की मौत हो गई

डेमो पिक
यहां सुबह साढ़े सात बजे लतीफ की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार न होने पर यहां से ग्वालियर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में शाम चार बजे लतीफ की मौत हो गई।

कुलपहाड़ कोतवाली में लतीफ के बेटे इस्लामउद्दीन ने शहीद, शफीक और शाहरुख के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लतीफ के दोनों भतीजों शहीद और शफीक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शाहरुख फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें