घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद में भतीजे ने चाचा समेत तीन लोगों को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। चाचा को फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पहुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर गई। इलाज के बाद तीनों को मेडिकल के लिए कमालगंज भेजा। घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोठी निवासी प्रेमदास के घर के बाहर उसके भतीजे राममनोहर ने गुरुवार की सुबह कूड़ा डाल दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर राममनोहर और उसके परिजनों ने प्रेमदास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। प्रेमदास को बचाने पहुंची परिवार की मार्गश्री पत्नी श्रीकृष्ण उर्फ रक्षपाल शाक्य और मीतादेवी पत्नी विजय कुमार को भी जख्मी कर दिया।