फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के जाते ही घर में घुस आया ‘दरिंदा पड़ोसी’, रेप नहीं कर पाया तो मार दी गोली

Mon, 17 Jul 2017 07:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में ‘दरिंदे पड़ोसी’ की वहशी हरकतों के बारे में जिसको भी पता चला वह दंग रह गया। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। चित्रकूट शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति रविवार की शाम को ही सूरत मजदूरी करने गया था। उसके सास ससुर व अन्य परिजन बगल के घर में रहते हैं। 16 जुलाई की देर रात लगभग तीन बजे घर में अपने पुत्र के साथ सो रही थी। इसी बीच घर की बाउंड्री कूदकर पड़ोसी समीर खान (20) पुत्र स्व.भोला खान उसके कमरे में आ गया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नींद खुलने पर विरोध कर चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद भी वह विरोध करती रही तो उसने गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। 
विज्ञापन
 

गोली की आवाज सुनते ही भागे पड़ोसी

डेमो पिक
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और महिला के घर की ओर पहुंचे। उसे लहुलुहान देखकर पुलिस सूचना देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मामूली होेश आने पर महिला ने घटना की जानकारी देकर आरोपी का नाम बताया। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने डाक्टरों से महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है। उधर गांव पहुंचे अपर एसपी बलवंत चौधरी व सीओ सिटी प्रवीण कुमार यादव ने चौकी प्रभारी शरद पटेल के साथ पूरे घर की छानबीन की। सोमवार को कोतवाली में घायल महिला की सास ने आरोपी समीर खान के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जान लेने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 

कहीं कोई और मामला तो नहीं

डेमो पिक
देर रात को महिला के घर घुसकर गोली से मारने की घटना के बाद से पूरे गोबरिया गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोगों का मानना है कि बुरी नियत से घुसे युवक ने असफलता मिलने पर ही गोली चलाई है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने यह भी कहा कि यदि उसे दुष्कर्म करना होता तो वह तमंचा लेकर क्यों जाता। महिला और आरोपी के घर की दूरी महज पच्चीस मीटर है। आशंका जताई कि लगभग पांच साल पहले आरोपी समीर खान के पिता भोला खान की मौत हुई थी। उन्हें दमा व श्वांस की बीमारी थी। गांव से कुछ दूर ही पानी में उनका शव मिला था। तब मृतक के परिजनों ने इसी महिला व उसके पति पर हत्या करने की आशंका जताई थी। इस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। इसी विवाद के चलते संभावना यह भी है कि कहीं बदला लेने के लिए ही युवक ने मौका देखकर महिला की हत्या का प्रयास किया है। 
 
विज्ञापन

सभी बिंदुओं पर जांच के साथ तलाश

डेमो पिक
गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी शरद पटेल ने बताया कि यह सही है कि आरोपी के पिता की मौत के बाद ही दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ था। आरोपी के पास तमंचा कहां से आया और महिला से दुष्कर्म के प्रयास आदि बिंदुओं पर जांच जारी है। आरोपी के क्रिमिनल इतिहास की भी जांच की जा रही है। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि घायल महिला का इलाहाबाद में आपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें