फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फिर से केएफसीएल प्लांट के चलने की उम्मीद, 13 माह पहले फैक्टरी हो गई थी बंद

Sat, 23 May 2026 05:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी स्थित 13 महीने से बंद कानपुर फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के अब फिर से चलने की उम्मीद है। जिसकी बिड को एनसीएलटी ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
फिर से केएफसीएल प्लांट के चलने की उम्मीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड (केएफसीएल) के जल्द चलने की उम्मीद है। इसकी पुष्टि हो गई है। पनकी स्थित इस प्लांट को पिछले साल एक अप्रैल से बंद कर दिया गया था। पूर्व में जेपी एसोसिएट ग्रुप की ओर इसका संचालन किया जा रहा था। पिछले साल समूह के अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्लांट की क्षमता, संपत्तियों, कर्मचारियों आदि का ब्योरा जुटाया था।

विज्ञापन


पिछले साल गेल ने बकाया राशि के चलते केएफसीएल की गैस की सप्लाई बंद कर दी थी। एक अप्रैल 2025 से पर्याप्त सब्सिडी के एनर्जी मानक के आदेश की अनुपस्थिति में प्लांट में उत्पादन बंद कर दिया गया था।

13 महीने से प्लांट में उत्पादन बंद
कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। तमाम कर्मचारियों का जेपी एसोसिएट की अन्य कंपनियों में तबादला भी किया गया था। अब प्लांट में 100 के करीब ही स्थायी, अस्थायी कर्मचारी बचे हैं, जिनके वेतन भुगतान का विवाद भी श्रम न्यायालय में विचाराधीन है। 13 महीने से प्लांट में उत्पादन बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें