फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभी पांच दिन शहर में और रहेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

विज्ञापन
अ​भिनेता के साथ फोटो ​​खिंचाता होटल कर्मी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। शहर में चल रही वेबसीरीज रात अकेली है के पार्ट टू की शूटिंग अभी पांच दिन और चलेगी। गुरुवार को जाजमऊ और उसके अगले तीन दिन झकरकटी मलिन बस्ती और उसके बाद सीसामऊ के आनंदबाग में शूटिंग होगी। एक्ट्रेस राधिका आप्टे के भी आने की भी संभावना है। पिछले पांच दिनों से शहर में ठहरे नवाज अभी पांच दिन और रुकेंगे। अब तक मेथाडिस्ट और कोतवाली में वेबसीरीज के सीन शूट किए जा चुके हैं। सिविल लाइंस स्थित होटल में ठहरे नवाज बुधवार को कमरे से ही बाहर नहीं निकले। शूटिंग नहीं हुई तो खाना भी उन्होंने अपने कमरे में ही मंगाया। बुधवार दोपहर को मटन चाप और बाजरे की रोटी खाई। शेफ बलराम ने बताया कि वे डाइट पर हैं और बिना तेल मसाले वाला खाना ही खा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को कोतवाली में चल रही शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन के चुटहिल होने की खबरें सेट से मिलीं है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें