4000 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये में बिक रहा नवाज शरीफ का पुतला
- फोटो : राहुल शुक्ला
इस दशहरा कानपुर के पुतला मार्केट में आतंकवादियों के पुतले ऊंचे-ऊंचे दामों में बिक रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला सबसे महंगे दामों में बिक रहा है। हाफिज सईद के पुतले से भी ऊंचा और आकर्षक नवाज का पुतला बनाने वालों की चांदी है। हाफिज सईद का पुतला 1200 से 2000 में बिक रहा है। वहीं नवाज शरीफ का पुतला सभी पुतलों से महंगा है। नवाज शरीफ का चेहरा लगा पुतला कानपुर की मार्केट में 4000 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक में खरीदा जा रहा है।
इमरान खान, जकीउर्रहमान, सैय्यद सलाउद्दीन के पुतलों को खरीदने वालों की डिमांड
इमरान, जकीउर्रहमान के पुतलों की डिमांड
- फोटो : राहुल शुक्ला
अभिषेक ने बताया कि हाफिज सईद और नवाज शरीफ के अलावा इमरान खान, जकी उर्रहमान, सैय्यद सलाउद्दीन, अजमल कसाब के पुतलों को खरीदने वालों की बड़ी डिमांड है। खरीददारों की मांग के अनुरूप आतंकवाद को संरक्षण देने वाले और आतंकवादियों के चेहरे लगे रावणों को तैयार किया गया है। डेढ़ फीट का पुतला 250 रुपये में है। तीन फीट का 500 में, चार फीट का 800 और 8 फीट का पुतला 2500 रुपये में है। इससे भी बड़े कद के पुतले 4000 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक में बेचे जा रहे हैं।