फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज के पुतले को गधे पर घुमाया 

Thu, 22 Sep 2016 08:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवाज शरीफ का पुतला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आए दिनों विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला गधे पर बैठाकर गली-गली घुमाया।
विज्ञापन


इसके बाद घंटाघर स्थित गणेश मंदिर पर पुतले को जूते-चप्पलों से पीटकर फूंक दिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा, कश्मीर में 18 सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।

पाकिस्तान का पुतला फूंककर उसको इसी अंदाज में सबक सिखाने का संदेश दिया गया। इस दौरान सिद्धनाथ मंदिर के महंत अरुण पुरी, पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास पार्षद रमापति झुनझुनवाला, अभिषेक गुप्ता अमित मेहरोत्रा, कैलाश पांडे, सुनील साहू, प्रांतीय मंत्री राजेश गुप्ता, मुकुंद मिश्रा अवधेश बाजपेयी नटवर मिश्रा, आशीष मिश्रा, रमेश अग्रहरी, विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें