फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवी के जवान ने नौकरी का झांसा देकर लखनऊ के एक क्लब में युवती से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Sat, 17 Aug 2019 10:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर निवासी नेवी के जवान ने नौकरी का झांसा देकर लखनऊ के एक क्लब में युवती से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया फिर जवान के दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शनिवार को एडीजी से शिकायत की।
विज्ञापन


जांच एसपी पूर्वी को सौंपी गई। मूलरूप से कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती लखनऊ गोमती नगर में रहकर पढ़ाई करती है। पीड़िता के मुताबिक करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर कल्याणपुर निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद युवक ने उससे कहा कि उसका एक दोस्त नेवी में है, जो शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर उसकी नौकरी लगवा सकता है।

युवती के हामी भरते ही उसने नेवी के जवान को उसका मोबाइल नंबर दे दिया। आरोप है कि अगस्त 2018 में नेवी जवान ने लखनऊ के एक क्लब में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाया।
विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने लखनऊ का मामला बता टाल दिया। तब उसने एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें