जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के डॉक्टर से बात करते कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला एवं आराधना मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
महिला अपराधों के प्रति प्रदेश सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने फतेहपुर की घटना पर फिर हमलावर रुख अपनाया है। दुष्कर्म के बाद जलाई गई फतेहपुर की पीड़िता से मुलाकात के बाद कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट होने की बात कही है।
दोनों नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने के साथ ही पीड़िता के परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया। उन्हें किसी से भी न डरने की सलाह दी। कांग्रेस विधायक दल की नेता ने कहा कि पीड़ित परिवार काफी गरीब है।