फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के लघु उद्योगों को पूंजी बाजार से जोड़ेगा नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महानगर के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम वाले उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने तथा पूंजी बाजार से जोड़ने के लिए नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से सात जनवरी को लैंडमार्क होटल में सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सांसद रमेश अवस्थी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मुंबई में एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चाैहान से इस संबंध में बात कर उन्हें कानपुर आने का निमंत्रण दिया था। इसी कड़ी में सीईओ आशीष व उनकी टीम यहां आई है। सेमिनार में एमएसएमई उद्योगों के मालिकों, एमएसएमई से जुड़े संगठनों और उद्यमियों से सहभागिता का आग्रह किया गया है।
बताया कि महानगर में टेक्सटाइल, लेदर, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, हैंडलूम और विविध लघु उद्योग लंबे समय से स्थापित हैं। सेमिनार के माध्यम से कारोबारियों को पूंजी बाजार, निवेश और विकास के नए अवसरों की सीधी जानकारी मिल सके इसका प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल, सुनील मिश्रा भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें