फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल डॉक्टर्स डे: जानें इस जानी मानी शख्सियत के बारे में जिसने पेश की एक अनोखी मिसाल

Sun, 01 Jul 2018 04:59 PM IST
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक

डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। मरीज कौन है, उसकी जाति, धर्म इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉक्टरों के महत्व को समझने के लिए हर वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एक बड़े जागरुकता अभियान के रूप में मनाया जाता है। इसकी मदद से सभी को मौका दिया जाता है डॉक्टरों की भूमिका, महत्व और जिम्मेदारी के बारे में जानकारी प्राप्त करने का।

अगली स्लाइड में पढेंः- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास ...

 

 

 

 

विज्ञापन

1 जुलाई को मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

2 of 5
डेमो पिक

1991 में भारतीय सरकार द्वारा डॉक्टर दिवस की स्थापना हुई थी। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चन्द्र रॉय (डॉ.बी.सी.रॉय) को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिये 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय चिकित्सीय दिवस  मनाया जाता है।
 

अगली स्लाइड में पढेंः- डॉ बिधान चन्द्र रॉय के बारे में...

 

 

विज्ञापन

जानें डॉ बिधान चन्द्र रॉय के बारे में

3 of 5
डॉ बिधान चन्द्र रॉय
चिकित्सा के क्षेत्र में अपने योगदान के कारण भारत रत्न से सम्मानित डॉ बिधान चन्द्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। रॉय साहब ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री कलकत्ता से पूरी की और 1911 में भारत लौटने के बाद अपनी एमआरसीपी और एफआरसीएस की डिग्री लंदन से पूरी की और उसी वर्ष से भारत में एक चिकित्सक के रुप में अपने चिकित्सा जीवन की शुरुआत की। बाद में उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एक शिक्षक के रुप में जुड़ गये और इसके बाद वो कैंपबेल मेडिकल स्कूल गये और उसके बाद कारमाईकल मेडिकल कॉलेज से जुड़ गए। 
 
अगली स्लाइड में पढेंः- डॉ बिधान चन्द्र रॉय का राजनैतिक करियर ...
 
 
 

डॉ बिधान चन्द्र रॉय का राजनैतिक करियर

4 of 5
डॉ बिधान चन्द्र रॉय
डॉ बिधान चन्द्र रॉय एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे और नामी शिक्षाविद् होने के साथ ही वह एक स्वतंत्रता सेनानी के रुप में सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से जुड़े। बाद में वो भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेता बने और पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री भी बने।
 
अगली स्लाइड में पढेंः- 1961 में किए गए भारत रत्न से सम्मानित... 
विज्ञापन
विज्ञापन

1961 में किए गए भारत रत्न से सम्मानित

5 of 5
डॉ बिधान चन्द्र रॉय
4 फरवरी 1961 में डॉ बिधान चन्द्र रॉय को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इस दुनिया में अपनी महान सेवा देने के बाद 80 वर्ष की आयु में 1962 में अपने जन्मदिवस के दिन ही उनकी मृत्यु हो गयी। उनको सम्मान और श्रद्धंजलि देने के लिये वर्ष 1976 में उनके नाम पर डॉ.बी.सी. रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें