कानपुर। जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकासनगर में शुक्रवार से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से प्राथमिक एवं मिडिल स्तर की शैक्षिक परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह नौ अगस्त तक चलेगी जिसमें देश के 11 सांगठनिक क्षेत्रों से 108 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों के कौशल विकास और मूल्यपरक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करना है। उद्घाटन अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम आरावकर और राष्ट्रीय महामंत्री देशराज ने किया।
मुख्य वक्ता देशराज ने कहा कि एनईपी-2020 के अनुरूप विद्या भारती की शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक, बाल केंद्रित और मूल्यनिष्ठ बनाया जा रहा है। मौके पर प्रहलाद खंडेलवाल, रजनीश पाठक, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, प्रो. सुनील मिश्र, अनिल त्रिपाठी, शिवकरन, डॉ. नमिता गुप्ता, आलोक द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा, अमित विश्वकर्मा और विजय शंकर मौजूद रहे।