फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की आज तीन जनसभाएं

Sat, 11 Feb 2017 08:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को कानपुर आएंगे। यहां वे ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं करेंगे। कानपुर के बिल्हौर, आर्य नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में सिद्दीकी की जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन


बता दें बसपा ने अपने कद्दावर नेता नसीमुद्दीन को स्टार प्रचारक बनाया है। चुनावी माहोल में अपने कई विवादित बयानों से सिद्दिकी विशेष पहचान तो कायम कर चुके हैं लेकिन उनकी यह कारगुजारी पार्टी के लिए चुनाव में वोट बटोरने में कितनी सार्थक साबित होगी यह चुनाव परिणाम ही बताएगा।

शनिवार को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में नसीमुद्दीन की जनसभा दोपहर 1:00 बजे बिल्हौर इंटर कॉलेज मैदान पर होगी। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा अपराह्न 3:00 बजे दादामियां मजार बेकनगंज में कराई जाएगी। कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनसभा बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में शाम 4:00 बजे होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें