फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ‘काला नाग’ और सपा-कांग्रेस ‘आस्तीन का सांप’- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Tue, 07 Feb 2017 12:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को  जनसभा कर मुस्लिमों पर डोरे डाले। भाषण के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को ‘ताली बजाने वाला प्रधानमंत्री’ और भाजपा को ‘काला नाग’ तो सपा- कांग्रेस को ‘आस्तीन का सांप’ कह डाला। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर मंदिर के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी को ‘रोने वाले पीएम’ के तौर पर जानेंगे लोग
हरदोई के हामिद अली इंटर कालेज मैदान पर आयोजित जनसभा में तय समय से तकरीबन एक घंटे की देरी से पहुंचे बसपा के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन ने ‘अज़ान’ होने पर भाषण रोक दिया। तकरीर में स्थानीय मुद्दों से दूरी रखते हुए उन्होंने दादरी, सीओ हत्याकांड, मुजफ्फरनगर की याद दिलाते हुए मुस्लिमों से सपा- कांग्रेस के बहकावे में न आने की अपील की। नरेंद्र मोदी को नोटबंदी के प्रभाव से मरे दो सौ लोगों का कातिल बताया। पीएम पर जनता को इमोशनल ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सिद्दीकी ने कहा कि कभी वह धमकाते हैं तो कभी सीना पीटने लगते हैं। इससे भी मन नहीं भरता तो ताली बजाते हैं तो कभी रोने लगते हैं। भविष्य में मोदी को लोग ‘ताली बजाने वाले’ और ‘रोने वाले पीएम’ के तौर पर जानेंगे।

सपा में बाप- बेटे और चचा-भतीजे की लड़ाई
नोटबंदी को उन्होंने मोदी की वादाखिलाफी से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश बताया। सपा में बाप- बेटे और चचा भतीजे की लड़ाई को भी अपने पांच साल के काले कारनामों पर परदा डालने का प्रयास कहा। सपा- कांग्रेस पर देश को बर्बाद कर देने का आरोप लगाया। पूर्व की बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मीना वर्मा और शाहाबाद से प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू के लिए जनता से वोट मांगे। जनसभा को प्रत्याशी शाहाबाद आसिफ खां बब्बू, गोपामऊ प्रत्याशी मीना वर्मा, इंतजार आबिदी, हाफिज अब्दुल अहद, दीन दयाल वर्मा, प्रदीप राजवंशी, शोजब जैदी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नेकपाल भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें