फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन बोले- 'ताली पीटते रहते हैं पीएम मोदी, जानते हो न कौन पीटता है ताली'

Sun, 12 Feb 2017 12:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले, प्रदेश में विकास किया तो क्यों पड़ गई गठबंधन की जरूरत
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को सपा-कांग्रेस समेत भाजपा पर तीखा हमला बोला। जहां उन्होंने एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताली बजाने वाला कहकर उनका मजाक उड़ाया तो वहीं सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस को डूबता जहाज कहा। 
विज्ञापन





 

पीएम मोदी के लिए ये क्या बोल गए सिद्दीकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
पीएम मोदी के लिए ये क्या बोल गए सिद्दीकी
कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने पूरे प्रदेश में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं बनाया। नोटबंदी को बिना सोचे, समझे का फैसला बताया। जनता के तेवर को देखते हुए प्रधानमंत्री अब गलती छिपाने के लिए कभी सीना पीटने लगते हैं तो कभी ताली बजाने लगते हैं और ताली कौन बजाता है यह सभी जानते। मोदी अब तक सात बार रोए हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि मंदिर-मस्जिद के नाम पर वोट नहीं मांगेंगे, भाजपा के घोषणापत्र में मंदिर बनाना शामिल है।

 

सिद्दकी ने अमित शाह को भी नहीं छोड़ा

अमित शाह (फाइल फोटो)
सिद्दकी ने अमित शाह को भी नहीं छोड़ा
नसीमुद्दीन यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे। इसके अलावा वे बोले बसपा एक ऐसी पार्टी है, जिसके पास अपना बेस वोट है, यदि मुस्लिम समाज पूरी तरीके से मिल जाए तो विरोधी दल के लोग अपने प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। सुरक्षित सीट के प्रत्याशी अनुराग सिंह के समर्थन में जनता से अपील की।

 

भाजपा को तीन तलाक के मामले से दूर रहने की दी नसीहत

डेमो
भाजपा को तीन तलाक के मामले से दूर रहने की दी नसीहत
भाजपा तीन तलाक को लेकर राजनीति गरमाए हुए है। यह हमारा मामला है हम स्वयं सुलझा लेंगे। इसमें किसी को पड़ने की जरूरत नहीं है। सपा ने कहा था कि वह सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को आबादी के हिसाब से रिजर्वेशन देगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया। जेल में बंद बेगुनाह लोगों को छोड़ेंगे। हां सपा ने दोबारा नौ लोगों को जेल में डलवा दिया। प्रदेश में काम का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।

 
विज्ञापन

सपा ने पांच वर्ष में पांच सौ दंगे कराए

डेमो
सपा ने पांच वर्ष में पांच सौ दंगे कराए
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विकास का ढिंढोरा पीटने वालों को आखिर गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ गई। कांग्रेस तो डूबता जहाज है, इस पर जो सवार हुआ उसका डूबना तय है। नोटबंदी को बिना सोचे, समझे का फैसला बताया। सपा ने पांच वर्ष में पांच सौ दंगे, सीओ जियाउल हक व तंजीर अहमद, इखलाख खां का मर्डर जरूर कराया है। यह इनके प्रमुख कामों में है, जो अपने पिता का न हुआ तो वह जनता का क्या होगा। उनके पिता स्वयं कहते हैं कि अखिलेश मुसलमान विरोधी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय भारती, सतीश चंद्र जाटव, अनुराग सिंह, तहसीन सिद्दीकी, नरेंद्र कुशवाहा, शिवांक बाजपेयी, कमलेश कटियार आदि रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें