फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रमिला पांडेय से हाथ जोड़कर नसीम बोलीं- मोहलत दीजिए, मेयर ने कहा- बहू…एक सेकेंड का भी टाइम नहीं दूंगी

Fri, 20 Dec 2024 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ नाले के अवैध कब्जों को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नवनिर्वाचित सपा विधायक नसीम सोलंकी पहुंची और मेयर प्रमिला पांडेय से मोहलत मांगी। मेयर ने कहा कि बहू, मैं एक सेकंड का भी वक्त नहीं दूंगी।
विज्ञापन
मेयर प्रमिला पांडेय और नसीम सोलंकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बजरिया में सीसामऊ नाले पर पक्के, कच्चे अवैध कब्जों पर नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने पुलिस-प्रशासन के साथ महापौर प्रमिला पांडेय भी पहुंची। वहीं, सूचना पर नवनिर्वाचित सपा विधायिका नसीम सोलंकी भी पहुंच गईं।

विज्ञापन

विधायिका नसीम ने लोगों के लिए हाथ जोड़कर सात दिन की मोहलत मांगी, जबकि मेयर प्रमिला पांडेय ने बहु बोलकर कहा कि एक सेकंड का भी टाइम नहीं दूंगी…अब जाइए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें