सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने हरदोई लोकसभा क्षेत्र में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। रविवार शाम एक बरातघर और सोमवार को सधई बेहटा, जगदीशपुर और इटोरिया में हुई जनसभाओं में उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी हमें राजनीति में खत्म करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए बड़ी लकीर खींचनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि विपक्षी लकीर मिटाने में लगे हैं, ऐसे लोग कभी सफल नहीं होते। 40 साल से जनता के सहयोग से चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरदोई के मान-सम्मान को कभी न तो कमजोर पड़ने दिया और न ही किसी के सामने झुका।
पाकिस्तान और आतंकवाद कांग्रेस की देन है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का एक मात्र रास्ता यही है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग देवी-देवताओं की भी जाति बताने का काम कर रहे हैं। ऐसी घटिया मानसिकता वाले लोगों को जनता कभी नहीं स्वीकारेगी।