फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल की मुस्लिम समाज से अपील, बोले- BJP में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता

Mon, 11 Jun 2018 10:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चौपाल में बोलते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में टड़ियावां विकास खंड की अल्पसंख्यक और दलित बाहुल्य ग्रामसभा गढ़ी में रविवार रात पहुंचे पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को गुमराह नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन



रात्रि चौपाल में उन्होंने कहा कि सभी दलों ने मुस्लिम समाज को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर मुस्लिम समाज के लिए भी अनेक योजनाएं चलाईं।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होता है। वास्तविकता को स्वीकार कर मुस्लिम समाज को भी नरेंद्र मोदी के साथ आना चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें